पेटला में 11 नवंबर को होगी ब्लॉक स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता

पेटला में 11 नवंबर को होगी ब्लॉक स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता

42 ग्राम पंचायतों के नर्तक दल लेंगे हिस्सा, विजेता दल को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में मिलेगा मौका

रुपेश गुप्ता —सीतापुर। विकासखंड सीतापुर के ग्राम पेटला स्थित हाईस्कूल मैदान में 11 नवंबर को सुबह 10 बजे से ब्लॉक स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें विकासखंड की 42 ग्राम पंचायतों के नर्तक दल अपनी पारंपरिक लोककला और संस्कृति की प्रस्तुति देंगे।
आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम पंचायत, विकासखंड एवं जिला स्तर पर किया जा रहा है। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित विजेता नर्तक दल जिला स्तरीय आयोजन में शामिल होंगे। जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले दल को 13 नवंबर को रायगढ़ में आयोजित संभागीय/राज्य स्तरीय आयोजन में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
राज्य स्तरीय आयोजन में शामिल होने वाले दलों के आवागमन एवं भोजन की व्यवस्था संबंधित जिले द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम की जानकारी सीतापुर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयगोविंद गुप्ता ने दी।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज