सीतापुर के दुर्गा पंडालों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, भंडारे और गरबा नृत्य में उत्साह से शामिल हो रहे लोग

सीतापुर के दुर्गा पंडालों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, भंडारे और गरबा नृत्य में उत्साह से शामिल हो रहे लोग
(रुपेश गुप्ता) सीतापुर। नगर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर दुर्गा उत्सव की धूम मची हुई है। आदर्शनगर दुर्गा पूजा समिति, मध्य नगरी दुर्गा पूजा समिति और जयस्तंभ चौक दुर्गा पूजा समिति की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रूप से दुर्गा उत्सव मनाया जा रहा है। आकर्षक साज-सज्जा और भव्य पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। माता रानी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए सुबह से देर रात तक भक्तों का तांता लग रहा है।
आदर्शनगर में रोजाना हो रहा भंडारे का आयोजन
आदर्शनगर दुर्गा पूजा समिति की ओर से प्रतिदिन दोपहर में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। रोजाना हजारों लोगों को प्रसाद वितरित किया जा रहा है। आयोजन में समिति के सदस्यों और श्रद्धालुओं का सहयोग देखने को मिल रहा है।


आरती के बाद गरबा नृत्य में दिख रहा उत्साह
दुर्गा पंडालों में रात्रि आरती के बाद गरबा नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं उत्साहपूर्वक भाग ले रही हैं। पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाएं गरबा की धुन पर नृत्य कर माता की आराधना कर रही हैं। गरबा आयोजन से पंडालों में उत्सवी माहौल बना हुआ है और देर रात तक रौनक बनी रहती है।
नगर के तीनों प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और विभिन्न धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों से सीतापुर में नवरात्र का उल्लास देखते ही बन रहा है। पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर है।

Picture of SNT NEWS

SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज