मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की त्वरित पहल से दिव्यांग हितग्राही को एक घंटे में मिली ट्राइसाइकिल

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की त्वरित पहल से दिव्यांग हितग्राही को एक घंटे में मिली ट्राइसाइकिल

भटगांव विधानसभा के ग्राम कल्याणपुर निवासी 60 वर्षीय जगसाय राजवाड़े ने बीरपुर निवास पहुंचकर रखी थी मांग


सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर राजेश गुप्ता–
9 अक्टूबर 2026 -जरूरतमंदों की सहायता के लिए त्वरित पहल करते हुए महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भटगांव विधानसभा के ग्राम कल्याणपुर निवासी दिव्यांग श्री जगसाय राजवाड़े को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई। श्री जगसाय 5 अक्टूबर को मंत्री श्रीमती राजवाड़े के निज निवास बीरपुर पहुंचे थे और अपनी आवागमन संबंधी कठिनाई बताते हुए ट्राइसाइकिल की मांग रखी थी।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने उनकी आवश्यकता को समझते हुए तत्काल संबंधित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मांग रखे जाने के लगभग एक घंटे के भीतर ही श्री जगसाय को ट्राइसाइकिल उपलब्ध करा दी गई। इससे उनके आवागमन को सुविधाजनक बनाने में मदद मिली।

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि जनसेवा का उद्देश्य जरूरतमंदों के जीवन को सुगम बनाना है। आमजन की समस्याओं को सुनना, उनकी जरूरतों को समझना और समय पर सहायता उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को सुविधा और आत्मविश्वास देने के लिए सहायता एवं सहयोग के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे।

Picture of SNT NEWS

SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज