
सेवा संकल्प अभियान के तहत जमदरा में पौधरोपण कार्यक्रम, 103 दिव्यांगों को 5 लाख रुपए की सहायता
रुपेश गुप्ता लखनपुर सरगुजा -सेवा संकल्प अभियान के तहत लखनपुर जनपद के ग्राम जमदरा स्थित हाईस्कूल ग्राउंड में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज शामिल हुए। उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में क्षेत्र की 13 ग्राम पंचायतों करई, लिपनगी, केनापारा, पोड़ी, तिरकेला, कुन्नी, सकरिया, अरगोती, विनिया, पटकुरा, ढोढाकेसरा और चोड़ेया सहित आसपास के गांवों से सैकड़ो ग्रामीण कार्यक्रम में पहुंचे। महिला समूहों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
इस अवसर पर विधायक प्रबोध मिंज ने पौधा रोपण कर करीब 500 ग्रामीणों को पौधे वितरित किए और पौधों को लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करने से आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर वातावरण तैयार किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों के लिए स्वेच्छा अनुदान देने की घोषणा की। वहीं 103 दिव्यांग हितग्राहियों को कुल 5 लाख रुपए की सहायता राशि वितरित की गई। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास के साथ जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाना भी प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष शशीकला सिंग रवि महंत राधेश्याम सिंह ठाकुर जनपद सीईओ ख़ुशबू शास्त्री भैया लाल साहू राकेश साहू विक्रम सिह सहित सरपंच जनप्रतिनिधि भाजपा कार्यकर्ता सहित महिला समूहों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।













