अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान

मंत्री राजेश अग्रवाल, सांसद चिंतामणि महाराज व विधायक प्रबोध मिंज ने शाल-श्रीफल भेंट कर किया सम्मान
(रुपेश गुप्ता)अंबिकापुर। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के अवसर पर गुरुवार को अंबिकापुर में वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे वृद्धजनों को जनप्रतिनिधियों ने शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान पाकर बुजुर्गों के चेहरे पर खुशी नजर आई।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज और लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज शामिल हुए। जनप्रतिनिधियों ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके अनुभवों को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया।
वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठजनों ने परिवार और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनका अनुभव और मार्गदर्शन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के माध्यम से बुजुर्गों के प्रति सम्मान, उनकी गरिमा और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया जाता है।

कार्यक्रम में हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन अनुराग सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, महापौर मंजूषा भगत, नगर निगम सभापति सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में वृद्धजन उपस्थित रहे।

Picture of SNT NEWS

SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज