
जयघोष और महाआरती से गूंजा गणपति धाम, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु !
अंबिकापुर महामाया पहाड़ में स्थित हाथीपखना गणपति धाम में गणेश उत्सव पर भव्य आयोजन, बड़ी संख्या में लोगों ने की पूजा-अर्चना
रुपेश गुप्ता—गणेश उत्सव के पावन अवसर पर हाथीपखना गणपति धाम में भक्तिमय माहौल रहा। भगवान गणेश के जयघोष और भव्य महाआरती से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। गणेशजी के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आसपास के गांवों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणपति धाम पहुंचे।
भक्तों द्वारा तैयार किए गए इस मंदिर में पत्थरों के बीच विराजमान भगवान गणेश की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। गणेश उत्सव के दौरान यहां सुबह-शाम पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया जा रहा है। महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान गणेश की आराधना की और सुख-समृद्धि की कामना की।

महाआरती में शामिल हुए जनप्रतिनिधि व श्रद्धालु
आयोजन अनुराग सिंह देव,भाजपा ज़िला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, निरूपा सिंह मंजूषा भगत ललन प्रताप सिंह, अजय अग्रवाल, द्वितेंदर मिश्रा, एच एस जायसवाल, दिव्या सिंह सिसोदिया हरिमंदर सिंह टिन्नी, मनीष सिंह, अरुणा सिंह, विनोद हर्ष अनिल निराला उराव उमेश जायसवाल, विधानंद मिश्रा, मधुसूदन शुक्ला, निलेश सिंह, शशिकांत जायसवाल और मधु चौदहा सहित काफ़ी संख्या श्रद्धालु उपस्थित रहे।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की महाआरती की। मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। गणेश उत्सव को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग गणपति धाम पहुंचकर दर्शन कर रहे हैं।













