BIG BREAKING:- 3 KM तक गन्ने के खेत में फिल्मी ड्रामा Lundraपुलिस ने दबोचे गांजा तस्कर, 138 किलो माल बरामद

बगीचा/बरगीडीह/लुंड्रा– मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में सरगुजा पुलिस थाना प्रभारी लूंडरा अशफाक अहमद अंसारी के नेतृत्व में -बरगीडीह मे पुलिस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 138 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस की घेराबंदी देखकर भाग रहे संदिग्ध वाहन चालकों का पीछा किया गया, जिसके बाद आरोपी वाहन छोड़कर पैदल भागे और करीब तीन किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में जा छिपे। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दो संदिग्धों को दबोच लिया गया है।

SSP सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लुंड्रा अशफाक अहमद के नेतृत्व में हुई कार्रवाई– सदिग्ध स्कॉर्पियो से दो आरोपीयों को किया गया गिरफ्तार एस्कॉर्पियो N  से 53 pkt करीब एक सौ अड़तीस किलो गांजा किया गया जब्त !
सुबह 5:30 बजे मिली थी तस्करी की सूचना
प्रारंभिक पुलिस जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 5:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक थार और एक स्कॉर्पियो-एन वाहन बगीचा की ओर तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं। सूचना मिलते ही बगीचा एसडीओपी (SDOP) दिलीप कोसले के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हुई और वाहनों की घेराबंदी का प्रयास किया गया।
वाहन को रोकने के लिए रास्ते में ट्रक की मदद से बैरिकेडिंग की गई थी, लेकिन संदिग्ध वाहनों ने रफ्तार बढ़ाते हुए रास्ता बदल लिया और वहां से निकलने की कोशिश की। इस दौरान बगीचा पुलिस के आरक्षक लोकेश कुमार ठाकुर और एक स्थानीय ग्रामीण महिला को वाहन की चपेट में आने से बचने के लिए सड़क से हटकर खेत की ओर जान बचाने के लिए दौड़ना पड़ा।

लुंड्रा और बतौली पुलिस को किया गया अलर्ट
घटना के तत्काल बाद बगीचा पुलिस ने लुंड्रा, बतौली और रघुनाथपुर थानों को अलर्ट कर दिया। संभावित रास्तों पर पुलिस टीमों की नाकेबंदी कर दी गई और संदिग्ध वाहनों का पीछा जारी रखा गया।
इसी दौरान बरगीडीह के पैनका पारा के पास संदिग्धों के वाहन छोड़कर पैदल भागने की जानकारी सामने आई। पुलिस के अनुसार, करीब तीन आरोपी झेराडीह की ओर भागे और पीछा किए जाने पर गन्ने के खेत में जाकर छिप गए।
3 किलोमीटर का पीछा, गन्ने के खेत से दो आरोपी गिरफ्तार
थाना प्रभारी लूंडरा अशफाक अहमद के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आरोपियों को करीब तीन किलोमीटर तक पैदल पीछा किया। इसी दौरान बगीचा पुलिस के आरक्षक यशवंत तिवारी ने सूझबूझ का परिचय देते हुए एक आरोपी को दबोच लिया। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया गया। जिसके बाद लुंड्रा पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया ।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई है:
01 बलराज सिंह (उम्र 23वर्ष) — हाल मुकाम गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
02 अजय बंसल (उम्र 23 वर्ष) — हाल मुकाम गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। गन्ने के खेत में एक अन्य संदिग्ध के छिपे होने की आशंका पर लुंडरा पुलिस द्वारा सघन तलाश अभियान भी चलाया गया। आरक्षक इब्नुल खान ने पूरे खेत की तलाश
जारी रखीं, जहां उन्हें आरोपी के फुट फिंगरप्रिंट नजर आए।फिलहाल खबर लिखे जाने तक आरोपी पकड़ा नहीं गया है लूंडरा पुलिस की सघन खोजबीन जारी है
स्कॉर्पियो से 53 पैकेटों में बरामद हुआ 138 किलो गांजा
थाना प्रभारी लुंडरा अशफाक अहमद अंसारी ने बताया सफेद रंग की स्कॉर्पियो-एन (क्रमांक T0926DL9414G) की तलाशी ली गई, जिसमें छोटे-बड़े टेप से बंधे कई बंडल मिले। इन बंडलों में भारी मात्रा में गांजा भरा हुआ था। प्रारंभिक जांच के अनुसार, करीब 138 किलो गांजा 53 छोटे-बड़े पैकेटों में रखा गया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ कहां से लाया जा रहा था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।
तस्करी के नेटवर्क की गहराई से जांच
पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस इस अवैध कारोबार की पूरी चेन को खंगाल रही है। यह खेप किसके कहने पर लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं, इस बात की भी तकनीकी और जमीनी स्तर पर जांच की जा रही है।
कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका
इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने में पुलिस अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही:

कार्रवाई में शामिल रही पुलिस टीम -इस पूरी कार्रवाई में लुंड्रा बतौली और बगीचा-पुलिस की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारियों एवं जवानों में—
थाना प्रभारी लुंड्रा — अशफाक अहमद अंसारी
– SDOP बगीचा — दिलीप कोसले- थाना प्रभारी लुंड्रा — अशफाक अहमद अंसारी- चौकी प्रभारी — रामनारायण पटेल- थाना प्रभारी बतौली — विवेक सेंगर- थाना प्रभारी बगीचा — गौरव पांडे- HC — लक्ष्मण सिंह- आरक्षक — राजेश काले-ASI — महेंद्र सिंह- PSI — दिगेश्वर वर्मा- HC — महेश- आरक्षक — इब्नुल खान- चालक — रियाजुल खान- बगीचा आरक्षक — यशवंत तिवारी- बगीचा आरक्षक — लोकेश कुमार ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही

आरोपियों को पकड़ने में विशेष योगदान: थाना प्रभारी लूंड्रा के नेतृत्व में पुलिस के अनुसार, आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकड़ने में बगीचा आरक्षक यशवंत तिवारी गन्ने के खेत में से आरोपी को पकड़ा और बगीचा आरक्षक लोकेश कुमार ठाकुर की विशेष भूमिका रही। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस टीम का सहयोग किया, जिसके चलते गन्ने के खेत में छिपे आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज