
लूंड्रा।- बगीचा की ओर से आ रहे एक संदिग्ध वाहन को लेकर पुलिस को सूचना मिलने के बाद कई थाना क्षेत्रों की पुलिस सक्रिय हो गई। सूचना के आधार पर करीब 5 थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने अपने-अपने पॉइंट पर मोर्चा संभालते हुए संदिग्ध वाहन और उसमें सवार लोगों की तलाश शुरू की
पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध वाहन क्रमांक T 0926 DL 9414 G को लेकर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही वाहन सवार लोग गाड़ी को लॉक कर मौके से भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया, जिसके बाद आरोपी करीब 3 से 4 किलोमीटर दूर झेराड़ीह गांव की ओर पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए गन्ने के खेत में जाकर छिप गए थे। इस दौरान गांव वालों की तत्परता से पुलिस को आरोपियों की तलाश में मदद मिली। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गन्ने के खेत से आरोपियों को पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों ने अपना हाल मुकाम प्रयागराज और मूल निवास दिल्ली बताया है। आरोपियों की उम्र करीब 18 से 20 वर्ष बताई जा रही है।
एक आरोपी के अब भी खेत में छिपे होने की सूचना
मामले में पुलिस की कार्रवाई अभी जारी बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, एक आरोपी के अब भी गन्ने के खेत में छिपे होने की सूचना है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
गाड़ी में गांजा होने की आशंका, मात्रा का खुलासा बाकी
संदिग्ध वाहन में गांजा होने की बात सामने आई है, हालांकि खबर लिखे जाने तक गांजे की कुल मात्रा की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन गांजा होने की आशंका बताई जा रही है पुलिस द्वारा वाहन और बरामद सामग्री की जांच की जा रही है। मामले में आधिकारिक जानकारी और जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। खबर लिखे जाने तक गाड़ी का लॉक नहीं खुल पाया है।
बगीचा की ओर से आ रहे थे तस्कर! पुलिस घेराबंदी देख गाड़ी छोड़कर भागे, 3-4 KM दूर गन्ने के खेत में छिपे आरोपी पकड़े गए
एक आरोपी के अब भी खेत में छिपे होने की सूचना
मामले में पुलिस की कार्रवाई अभी जारी बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, एक आरोपी के अब भी गन्ने के खेत में छिपे होने की सूचना है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

गाड़ी लॉक होने से गांजा होने की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो वाहन लॉक है और वाहन के अंदर संदिग्ध सामग्री होने की आशंका जताई जा रही है। गाड़ी के अंदर क्या है और गांजा है या नहीं, इसकी पुष्टि वाहन खोलने और पुलिस की आधिकारिक जांच के बाद ही हो सकेगी।
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !











