
लुंड्रा – 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लुंड्रा स्थित स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक प्रबोध मिंज ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस दौरान शानदार परेड और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में देशभक्ति का माहौल बना दिया।


इसके अलावा जनपद कार्यालय से उप अभियंता, स्व सहायता समूह, सहायक ग्रेड-2 और पटवारी, स्वास्थ्य विभाग से आरएमए एवं स्टाफ नर्स, पशु चिकित्सा विभाग से एवीएफओ, महिला एवं बाल विकास विभाग से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आदिम जाति कल्याण विभाग से अधीक्षक तथा कृषि विभाग से आरएईओ को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अन्य लोगों को भी पुरस्कृत किया गया। समारोह में विधायक प्रबोध मिंज, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव, सतीश सिंह, अभिषेक पावले, जयंत मिंज, एडीएम धौरपुर, तहसीलदार लुंड्रा, जनपद सीईओ, बीईओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।


ममता किंडो ने किया शानदार मंच संचालन
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान शिक्षिका ममता किंडो ने मंच का बेहतरीन संचालन किया। उनके प्रभावी और व्यवस्थित मंच संचालन की उपस्थित लोगों ने सराहना की।
पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए किया गया सम्मानित
वहीं पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान के लिए सरगुजा न्यूज टुडे के युवा पत्रकार एवं संपादक शैफ फिरदौसी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही पत्रकार गिरधर और सुरेश गुप्ता को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416











