
विधायक रामकुमार टोप्पो के नेतृत्व में कांवरियों की दल विश्व की सबसे बड़ी 360 महायात्रा के लिए रवाना,
बड़ी संख्या में शिव भक्त महिलाएं पुरुष महायात्रा में हुए शामिल
रुपेश गुप्ता सीतापुर-महायात्रा के लिए काँवरियों की टोली बाबा विश्वनाथ की नगरी बनारस के 80 घाट से पवित्र गंगा जल उठाने के लिए 11 अगस्त को देर रात रवाना हुई है 13 अगस्त गंगा नदी का जल उठा कर सीतापुर विधानसभा के मैनपाट चोरकी पानी शिव धाम के लिए पद यात्रा के साथ रवाना होकर वहाँ सभी श्रद्धालु जलाभिषेक करेगें!
बृहद रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित जत्थे का आज भव्य एवं अभूतपूर्व स्वागत, तिलक चन्दन लगाकर छेत्र के सनातन हिंदू भाई, बहनों, माताओं एवं सभी समाज के प्रबुद्ध जनों ने द्वारा अग्रसेन भवन में किया गया।
उक्त कार्यक्रम में भाजपा के साथ युवा मोर्चा के साथ महिला मोर्चा की नारी शक्ति भी दिव्य ऊर्जा के साथ विधायक एवं यात्रा में शामिल सभी श्रद्धांलुओं का स्वागत अभिनन्दन कर उन्हें इस यात्रा के लिए रवाना किया गया।

विधायक रामकुमार टोप्पो ने श्रद्धांलुओं को सम्बोधित करते हुए कहा की यह महायात्रा करने का सोच सपने में आया जो आज विशाल रूप से वह सपना साकार हो रहा है पहली यात्रा में 55 श्रद्धालु शामिल रहे अब यह यात्रा में मेरे क्षेत्र के सैंकड़ो सनातन हिंदू भाई, बहनों एवं कई समाज के प्रबुद्ध वर्गों ने अपने सनातन शक्ति का परिचय देते हुए इस विशाल यात्रा को जीवंत बनाये रखने में अपना-अपना योगदान दे रहे है जो इस कार्यक्रम को बढ़ चढ़ कर सफल बनाने में उनकी निष्ठा और संकल्प की पहचान है
विधायक ने ये भी कहा तक़रीबन 409 किलोमीटर की लगातार यह पद यात्रा पांचवें साल से सावन के इस पवित्र महीने में शिव भगवान की आराधना के साथ विधानसभा के सभी जनता की तरक्की, विकास,खुशहाली, सुख, शांति की मनोकामना करते हुए अपने साथ यात्रा में शामिल सभी श्रद्धांलुओं का स्वागत, अभिनन्दन करते हुए मंगलमय और सुरक्षित यात्रा की कामना की गई।
इस अवसर पर चोरकी पानी मंदिर समिति के अध्यक्ष केदार गुप्ता रोशन गुप्ता राधेश्याम अग्रवाल मोहन अग्रवाल अनिल निराला उराव सुनील गुप्ता श्रवण दास पीतांबर अग्रवाल संजय गुप्ता सुनील तिवारी सहित काफ़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416











