Surguja News Today

नगर पंचायत सीतापुर में आठ माह से परिषद की बैठक नही
नगर का विकास कार्य हो रहा बाधित।

नगर पंचायत सीतापुर में आठ माह से परिषद की बैठक नही
नगर का विकास कार्य हो रहा बाधित।

सीतापुर-भाजपा पार्षद भवानी सिंह ने कहा बैठक नहीं होने से कई प्रस्ताव लंबीत ,, जन समस्याओं का समाधान भी प्रभावित,,
सीतापुर नगर पंचायत में पिछले लगभग आठ महीनों से परिषद की बैठक नहीं होने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। परिषद की बैठक नहीं होने से नगर के कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों और जनहित से जुड़े प्रस्ताव लंबित होने की बताई जा रही है।
पार्षदों ने कहा कि परिषद की बैठक नियमित रूप से नहीं होने के कारण कई महत्वपूर्ण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उनका कहना है कि परिषद में रखे जाने वाले प्रस्तावों पर निर्णय नहीं हो पा रहे हैं, जिससे नगर के विकास की गति प्रभावित हुई है।
परिषद की बैठक नहीं होने के कारण नगरवासियों की कई समस्याओं का समय पर निराकरण नहीं हो पा रहा है।लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए नगर पंचायत का चक्कर काट रहे है।पार्षदों ने नगर पंचायत प्रशासन से शीघ्र परिषद की बैठक बुलाने की मांग करते हुए कहा कि लंबित प्रस्तावों पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए जाने चाहिए, ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके और जनता को राहत मिल सके।

इस संबंध में नगर पंचायत के सीएमओ ओमप्रकाश शर्मा से चर्चा करने पर बताया गया कि में अभी छुट्टी पर हूँ छुट्टी आने से पूर्व बैठक करना चाहता था पर अध्यक्ष की ओर से कोई भी एजेंडा नहीं दिये जाने के कारण बैठक नहीं हो सका जल्द बैठक कराया जायेगा।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज