
फर्जी नियुक्ति मामले में सहायक शिक्षक निलंबित, DEO ने जारी किया आदेश
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में फर्जी नियुक्ति से जुड़े मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की है। जारी आदेश के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला बुड़ाडांड, विकासखंड वाड्रफनगर में पदस्थ सहायक शिक्षक हंसराज सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जांच में नियुक्ति के समय प्रस्तुत पात्रता संबंधी दस्तावेजों में गंभीर अनियमितता पाए जाने की बात सामने आई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने मामले को गंभीर मानते हुए विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। निलंबन अवधि में शिक्षक का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय वाड्रफनगर निर्धारित किया गया है।

Post Views: 39













