Surguja News Today

बहेराडीह में अकीदत के साथ मनाया जाएगा मोहर्रम, नेसार खान के नेतृत्व में निकलेगा मातमी जुलूस

बहेराडीह में अकीदत के साथ मनाया जाएगा मोहर्रम, नेसार खान के नेतृत्व में निकलेगा मातमी जुलूस
लुण्ड्रा, 26 जून 2026 को ग्राम बहेराडीह में गम और अकीदत का पर्व मोहर्रम श्रद्धा एवं धार्मिक परंपराओं के साथ मनाया जाएगा। मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष मो. नेसार खान के नेतृत्व में गांव से ताजिया जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होंगे।
मोहर्रम कमेटी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, ताजिया बहेराडीह से निकलकर लुण्ड्रा टोगरी पहुंचेगा, जहां विभिन्न चौकों पर फातिहा की रस्म अदा की जाएगी। इसके बाद जुलूस लुण्ड्रा मुख्य चौक पहुंचेगा, जहां जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के दरवाजे पर भी पारंपरिक कार्यक्रम संपन्न होंगे।
कमेटी अध्यक्ष मो. नेसार खान ने बताया कि मोहर्रम केवल एक पर्व नहीं बल्कि हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी और इंसानियत के संदेश को याद करने का अवसर है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
अंत में मातमी जुलूस कर्बला पहुंचेगा, जहां ताजिया को ठंडा करने की रस्म अदा की जाएगी। आयोजन को लेकर गांव में व्यापक तैयारियां की गई हैं और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज