Surguja News Today

योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग  ग्राम सखौली में योग पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

योग आत्मा को परमात्मा से जोड़ने का मार्ग_” ग्राम सखौली  ” में योग पर विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन_
केन्द्रीय संचार  ब्यूरो अंबिकापुर, सूचना एवम प्रसारण मंत्रालय का आयोजन
भारत सरकार,सूचना एवम प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार  ब्यूरो अंबिकापुर अंबिकापुर द्वारा सरगुजा जिले,ब्लाक अंबिकापुर  के  ग्राम सखौली के उच्त्तर माध्यमिक शाला में 12 वे “अन्तररास्ट्रीय योग दिवस”के अंतर्गत एक दिवसीय विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया |कार्यक्रम शाला प्राचार्या श्री मति अनीता कुजूर,संकुल समन्वयक सलीम खान,शिक्षक गण विजय कान्त तिवारी ,प्रेम शंकर चौधरी ,अनवर हुसैन ,राजेश यादव,रणवीर केरकेट्टा छात्र गण  तथा बहुतायत संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे |
शाला प्राचार्या श्री मति अनीता कुजूर भी लोगो को योग के बारे में बताते हुए कहा की योग शरीर और मस्तिष्क को एक साथ सन्तुलित करके प्रकृति से जुड़ने का सबसे सुरक्षित माध्यम है। यह व्यायाम का एक प्रकार है, जिसमें शरीर के संतुलन और आहार, सांस की क्रिया के साथ ही शारीरिक आकृति को भी नियंत्रित करना भी काफी आवश्यक है। यह शरीर और मस्तिष्क को ध्यान से जोड़ता है और जिसके माध्यम से शरीर को आराम मिलता है। यह शरीर और मस्तिष्क के ऊपर नियंत्रण रखने के साथ ही तनाव और चिन्ता को कम करके शरीर और मस्तिष्क के अच्छे स्वास्थ्य को बनाये रखने में भी मदद करता है।


ब्यूरो प्रभारी हिमांशु सोनी द्वारा ग्रामीणों को योग के बारे में बताते हुए कहा की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रत्येक वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ही इस दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव दिया था। योग का अभ्यास एक बेहतर इंसान बनने के साथ एक तेज दिमाग, स्वस्थ दिल और एक सुकून भरे शरीर को पाने के तरीकों में से एक है।
योग अपने अद्भुत स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2015 में आरंभ होने के बाद, हर साल 21 जून को मनाया जाता है। यह हमारे जीवन में इस प्राचीन भारतीय कला को अनमोल करने के महत्व पर बल देने का एक महान प्रयास है। योग व्यायाम का ऐसा प्रभावशाली प्रकार है, जिसके माध्याम से न केवल शरीर के अंगों बल्कि मन, मस्तिष्क और आत्मा में संतुलन बनाया जाता है। यही कारण है कि योग से शा‍रीरिक व्याधियों के अलावा मानसिक समस्याओं से भी निजात पाई जा सकती है।

कार्यक्रम में योग के विभिन्न आसन जैसे ताड़ासन ,अनुलोम विलोम ,वज्रासन ,पवनमुक्तासन ,भ्रामरी ,सूर्य नमस्कार ,हलासन जैसे अनेक योग आसन करके लोगो को सिखाया गया |कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया |महिलाओं द्वारा रंगोली बना कर लोगो को योग करने हेतु प्रेरित किया ,| सांथ ही एक प्रश्न मच का भी आयोजन किया गया जिसमे विजित प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया |

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज