Surguja News Today

BIG BREAKING- भाजपा नेता समेत दो भाइयों को कार में जिंदा जलाया

कोरिया में सनसनी: भाजपा नेता समेत दो भाइयों को कार में जिंदा जलाया

कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नौगई में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। रेत कारोबार को लेकर हुए विवाद में भाजपा नेता एवं ठेकेदार भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह और उनके भाई नागेंद्र सिंह को फॉर्च्यूनर वाहन में जिंदा जला दिया गया।

घटना देर रात की बताई जा रही है। आग की लपटों से घिरी फॉर्च्यूनर कार का वीडियो भी सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के बाद वाहन से जले हुए शव बरामद किए गए।



मृतकों की पहचान भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह और नागेंद्र सिंह के रूप में हुई है। भरत सिंह भाजपा से जुड़े हुए थे और रेत कारोबार का काम करते थे, जबकि नागेंद्र सिंह शिक्षक थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी तथ्यों और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

इस जघन्य वारदात के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश का माहौल है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज