
12 साल बेमिसाल: जैविक खेती को बढ़ावा देने किसान सम्मेलन एवं कार्यशाला
16 जून 2026, मंगलवार को कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, अंबिकापुर में होगा आयोजन, सुबह 10 बजे से शुरू होंगे कार्यक्रम ।
Rupesh gupta-अंबिकापुर, सरगुजा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के उपलब्धिपूर्ण कार्यकाल को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा 16 जून 2026, मंगलवार को राजयोगिनी देवी कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम, अंबिकापुर (सरगुजा) में किसान सम्मेलन एवं जैविक खेती कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे होगा।

कार्यक्रम में जैविक एवं प्राकृतिक खेती के विभिन्न आयामों पर विशेषज्ञों द्वारा किसानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ जैविक खाद निर्माण, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं कम लागत वाली खेती की तकनीकों की जानकारी देंगे। साथ ही क्षेत्रीय एवं स्थानीय प्रगतिशील किसान अपने अनुभव साझा करेंगे।
उद्घाटन सत्र में अतिथियों का स्वागत, दीप प्रज्वलन, वंदे मातरम् तथा जैविक खेती के महत्व पर विशेष उद्बोधन होगा। इसके पश्चात जैविक खाद निर्माण प्रशिक्षण, किसान संवाद, प्रगतिशील किसानों एवं कृषि विशेषज्ञों का सम्मान समारोह तथा आभार प्रदर्शन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री अनिल निराला उरांव ने जिले के किसानों, महिला कृषकों एवं कृषि क्षेत्र से जुड़े सभी लोगों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर जैविक खेती को बढ़ावा देने के इस अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416












