Surguja News Today

सरगुजा समेत 4 जिलों में एक साथ बजे मोबाइल, मौसम विभाग का इमरजेंसी अलर्ट जारी

सरगुजा समेत 4 जिलों में एक साथ बजे मोबाइल, मौसम विभाग का इमरजेंसी अलर्ट जारी
अंबिकापुर। शुक्रवार सुबह सरगुजा सहित कोरबा, रायगढ़ और सक्ती जिलों में हजारों मोबाइल फोन पर एक साथ इमरजेंसी अलर्ट प्राप्त हुआ। मौसम विभाग द्वारा जारी इस चेतावनी में अगले तीन घंटों के दौरान तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
अलर्ट मिलते ही लोगों में उत्सुकता और चिंता का माहौल बन गया। यह संदेश भारत सरकार के सेल ब्रॉडकास्ट आपदा चेतावनी सिस्टम के माध्यम से सीधे मोबाइल फोन पर प्रसारित किया गया, जिससे प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों को समय रहते सतर्क किया जा सके।
मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और खुले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।
रिपोर्ट: शैफ फिरदौसी | SNT News
“आपकी सोच से भी तेज”

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज