Surguja News Today

सीतापुर में सियासी भूचाल! विधायक रामकुमार टोप्पो पर FIR दर्ज, नायब तहसीलदार ने लगाए गंभीर आरोप इन धाराओं में हुआ Fir

सीतापुर में सियासी भूचाल! विधायक रामकुमार टोप्पो पर FIR दर्ज, नायब तहसीलदार ने लगाए गंभीर आरोप
राजापुर तहसील से उठी चिंगारी ने पकड़ा बड़ा राजनीतिक रूप
अंबिकापुर/सीतापुर -सरगुजा जिले की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों के खिलाफ जीरो FIR दर्ज कर ली गई। FIR में विधायक सहित कई लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा, धमकी, दबाव और मारपीट जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
बताया जा रहा है कि पूरा विवाद राजापुर तहसील कार्यालय से शुरू हुआ, जहां किसी प्रमाण पत्र और शासकीय कार्य को लेकर नायब तहसीलदार तुषार मानिक और विधायक समर्थकों के बीच तीखी बहस हो गई। देखते ही देखते माहौल गरमा गया और मामला सड़क तक पहुंच गया।


नायब तहसीलदार का बड़ा आरोप
FIR के मुताबिक नायब तहसीलदार ने आरोप लगाया है कि विधायक पक्ष के लोगों ने शासकीय काम में बाधा डालते हुए दबाव बनाया, अभद्रता की और धमकी दी। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इन धाराओं में मामला दर्ज
विधायक और समर्थकों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा—221 121(1) 132 191(2)
के तहत मामला दर्ज किया गया है।
सियासत गरमाई, समर्थकों में आक्रोश
घटना के बाद सीतापुर की राजनीति पूरी तरह गरमा गई है। विधायक समर्थक इसे राजनीतिक साजिश बता रहे हैं, जबकि प्रशासनिक अमला सरकारी कर्मचारी के साथ अभद्रता को गंभीर बता रहा है।
काउंटर शिकायत की भी चर्चा
सूत्रों के मुताबिक विधायक पक्ष की ओर से भी नायब तहसीलदार के खिलाफ शिकायत दी गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह मामला और ज्यादा तूल पकड़ सकता है।
अब सबकी नजर पुलिस जांच पर
जीरो FIR दर्ज होने के बाद पूरे जिले की नजर अब पुलिस जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर टिक गई है। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या यह मामला केवल बहस तक सीमित था या वास्तव में सरकारी काम में दबाव और शक्ति प्रदर्शन हुआ ?

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज