Surguja News Today

AMBIKAPUR-के हृदय स्थल पर बह रहा गटर का पानी, राहगीर परेशान

शहर के हृदय स्थल पर बह रहा गटर का पानी, राहगीर परेशान
आपको बता दें कि इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है, लेकिन शहर के खरसिया नाका से अग्रेशन चौक जाने वाले मुख्य मार्ग पर आयान मार्ग के समीप बीच सड़क पर गंदे पानी का जलभराव देखने को मिल रहा है। सड़क पर बह रहे गटर के पानी से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गंदे पानी के कारण जहां एक ओर लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने की आशंका है, वहीं दूसरी ओर सड़क पर फिसलन बढ़ने से दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। राहगीरों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है और आसपास बदबू का माहौल बना हुआ है।
लोगों ने नगर निगम और प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है। शहरवासियों का कहना है कि मुख्य मार्ग पर इस तरह गटर का पानी बहना नगर निगम की व्यवस्थाओं और लापरवाही की पोल खोल रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर क्या कदम उठाता है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज