Surguja News Today

शिक्षक के वायरल वीडियो मामले में बड़ी कार्रवाई आपत्तिजनक वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, शिक्षक बर्खास्त

शिक्षक के वायरल वीडियो मामले में बड़ी कार्रवाई
संविदा व्याख्याता सुरेश जायसवाल की सेवा समाप्त अम्बिकापुर/बतौली
जिला शिक्षा अधिकारी सरगुजा द्वारा जारी आदेश में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बतौली में पदस्थ संविदा व्याख्याता श्री सुरेश कुमार जायसवाल की संविदा नियुक्ति समाप्त कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार 24 अप्रैल 2026 को एक वायरल वीडियो सामने आया था, जिसमें शिक्षक एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दिए थे। मामले को लेकर शिकायत मिलने के बाद जांच दल गठित किया गया था।
जांच प्रतिवेदन में यह स्पष्ट हुआ कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति शिक्षक सुरेश कुमार जायसवाल ही हैं तथा प्रयुक्त वाहन भी उनका ही बताया गया है। जांच में यह भी उल्लेख किया गया कि इस घटना से विद्यालय की गरिमा धूमिल हुई तथा विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समाज में शिक्षकों की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा।
जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश में कहा है कि संबंधित शिक्षक का आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विपरीत पाया गया। पूर्व में कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था, लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर संविदा नियुक्ति समाप्त करने की कार्रवाई की गई।
आदेश 13 मई 2026 से प्रभावशील माना गया है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज