Surguja News Today

सुशासन तिहार में किसानों के हितों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने उठाई खाद आपूर्ति की पारदर्शिता की मांग।

सुशासन तिहार में किसानों के हितों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ने उठाई खाद आपूर्ति की पारदर्शिता की मांग।
रुपेश गुप्ता सीतापुर अनिल निराला ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत किसानों की समस्याओं एवं खाद वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने को लेकर जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग को पत्र सौंपा है।
भाजपा किसान मोर्चा जिला सरगुजा के जिलाध्यक्ष अनिल निराला उराव ने जिला नोडल अधिकारी सुशासन तिहार 2026 तथा उप संचालक कृषि विभाग सरगुजा को लिखे पत्र में वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के दौरान जिले को प्राप्त यूरिया एवं इफको खाद के आवंटन, वितरण और उपलब्धता संबंधी विस्तृत जानकारी मांगी है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों में किसानों को सही जानकारी मिलना आवश्यक है, ताकि शासन की योजनाओं की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। उन्होंने मांग की है कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा सरगुजा जिले के लिए आवंटित कुल यूरिया/इफको की मात्रा, माहवार एवं सीजनवार विवरण सार्वजनिक किया जाए।
पत्र में IFFCO, KRIBHCO, NFL, RCFL सहित विभिन्न कंपनियों से प्राप्त खाद की कंपनीवार मात्रा की जानकारी भी मांगी गई है। साथ ही विकासखंडवार वितरण, शेष स्टॉक, सोसायटीवार आपूर्ति तथा खरीफ 2024 एवं रबी 2024-25 सीजन में सीतापुर, बतौली, मैनपाट, लुंड्रा, उदयपुर, लखनपुर एवं अंबिकापुर क्षेत्रों में भेजे गए खाद का विवरण उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
अनिल निराला ने खाद वितरण में कालाबाजारी एवं अधिक दर वसूली से जुड़ी शिकायतों की संख्या और उन पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी मांगी है। इसके अलावा आगामी खरीफ 2025-26 सीजन के लिए केन्द्र सरकार को भेजी गई खाद मांग का विवरण भी सार्वजनिक करने की मांग की गई है।
उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराना शासन और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। यदि खाद वितरण व्यवस्था पारदर्शी होगी तो किसानों को राहत मिलेगी और सुशासन तिहार का उद्देश्य भी सार्थक होगा।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज