आगजनी के मामले में कोतवाली पुलिस ने किया एफआईआर दर्ज

अंबिकापुर के राममंदिर के सामने स्थित मुकेश पटाखा दुकान में हुई भीषण आगजनी के मामले में कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई पड़ोसी की शिकायत के आधार पर की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, आगजनी की घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। घनी आबादी वाले क्षेत्र में आग तेजी से फैलने के कारण आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
बताया जा रहा है कि इस मामले में पड़ोसी द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है, साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना दुर्घटनावश हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।
प्रशासन पहले ही इस मामले को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त जांच दल का गठन कर चुका है। अब पुलिस की कार्रवाई के बाद जांच और तेज होने की संभावना है।
👉 फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है, वहीं पुलिस सभी पहलुओं पर जांच में जुटी हुई है।

Picture of SNT NEWS

SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज