Surguja News Today

अंबिकापुर में OPS और कार्मेल स्कूल पर प्रशासन सख्त निजी स्कूलों की मनमानी पर जिला प्रशासन ने अपनाया सख्त रुख

SHAIF FIRDOUSI– निजी स्कूलों की मनमानी पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। अभिभावकों की शिकायतों के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने ओरिएंटल पब्लिक स्कूल (OPS) और कार्मेल स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी कर 2 दिन के भीतर जवाब मांगा है।
जांच और पालक-शिक्षक बैठक में सामने आया कि स्कूलों द्वारा NCERT की जगह प्राइवेट पब्लिशर्स की महंगी किताबें चलवाई जा रही हैं, जो नियमों के खिलाफ है। अभिभावकों ने आरोप लगाया कि किताबें एक ही निर्धारित दुकान से खरीदने का दबाव बनाया गया और पूरा सेट लेने के लिए मजबूर किया गया।

इसके अलावा, सत्र 2026–27 में फीस में 9% से 13% तक बढ़ोतरी और बच्चों पर अधिक होमवर्क व मानसिक दबाव की शिकायतें भी सामने आई हैं।
DEO ने स्पष्ट किया है कि यदि आरोप सही पाए गए तो स्कूलों पर वसूली गई कुल फीस का 50% तक जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही निजी प्रकाशकों की किताबों, फीस संरचना और समिति गठन से जुड़े दस्तावेज भी मांगे गए हैं।
प्रशासन की इस कार्रवाई से साफ संकेत है कि अब शिक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।कायत पर DEO का नोटिस, 50% फीस तक जुर्माने की तैयारी

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज