Surguja News Today

धौरपुर में निरीक्षण के बाद सख्त हुआ स्वास्थ्य विभाग मूल पद पर नहीं लौटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कारण बताओ नोटिस जारी

सरगुजा में संलग्नीकरण समाप्त, 400 कर्मचारी अब भी मूल पदस्थापना पर नहीं लौटे
सबहेड:
स्वास्थ्य विभाग सख्त, 9 कर्मचारियों को नोटिस जारी, वेतन रोकने की चेतावनी
SHAIF FIRDOUSI सरगुजा: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 12 मार्च को राज्य में संलग्नीकरण व्यवस्था समाप्त करने के आदेश के बावजूद सरगुजा संभाग में कई कर्मचारी अब तक अपने मूल पदस्थापना स्थल पर वापस नहीं लौटे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है।
संयुक्त संचालक, स्वास्थ्य विभाग सरगुजा संभाग, डॉ. अनिल कुमार शुक्ला लगातार स्वास्थ्य संस्थानों का निरीक्षण कर जमीनी हकीकत का जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने धौरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
उन्होंने बताया कि संभाग के सभी सीएमएचओ को पहले ही निर्देशित किया गया था कि संलग्नीकरण समाप्त कर कर्मचारियों को उनके मूल पदस्थापना स्थल पर भेजा जाए। इसके बावजूद आदेश का पालन नहीं होने पर संबंधित सीएमएचओ को पत्र जारी किया गया है।
वहीं, ऐसे 9 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जो अब तक अपने मूल पदस्थापना स्थल पर वापस नहीं पहुंचे हैं। संयुक्त संचालक ने स्पष्ट किया है कि आदेश का पालन नहीं करने पर संबंधित कर्मचारियों के वेतन रोके जाने के साथ ही नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, सरगुजा संभाग में करीब 400 कर्मचारियों को उनके मूल पदस्थापना स्थल पर वापस भेजा जाना है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में नजर आ रहा है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज