
दुष्कर्म एवं उत्पीड़न के मामले मे फरार आरोपी गोवा से गिरफ्तार।•
:- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना बतौली पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।
:- आरोपी द्वारा युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना कारित कर आपत्तिजनक फोटो विडिओ वायरल कर कारित किया था घटना।
:- आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोबाइल किया गया जप्त।
:- महिला सम्बन्धी अपराधों मे पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता दिनांक 27/02/26 को थाना बतौली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि लैगू थाना बतौली निवासी सोनू मझवार पीड़िता को शादी का झांसा देकर 02 अगस्त 2025 से 28 दिसम्बर 2025 के मध्य जबरन दुष्कर्म की घटना कारित किया है, और अब शादी करने से इंकार कर रहा है, साथ ही पीड़िता का आपत्तिजनक फोटो, विडियो को सोशल मीडिया साईट पर वायरल कर रहा है। मामले मे पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना बतौली मे अपराध क्रमांक 25/26 धारा 69 बी. एन. एस. एवं 67(ए) आईटी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
⏩ दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा पीड़िता एवं गवाहों का विस्तृत कथन लेख कर आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था किन्तु आरोपी घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहा था, आरोपी के सम्बन्ध मे साइबर सेल से तकनिकी जानकारी प्राप्त कर एवं मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी के गिरफ़्तारी हेतु पुलिस टीम को गोवा रवाना किया गया था, जो पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी सोनू मझवार को गोवा से पकड़कर थाना बतौली लाकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम *सोनू मझवार उर्फ़ सोनू साय आत्मज बोडू राम मझवार उम्र 24 वर्ष साकिन लैगु पटेलपारा थाना बतौली* का होना बताया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोबाइल जप्त किया गया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर, सहायक उप निरीक्षक संजय गुप्ता, आरक्षक राकेश एक्का, आरक्षक राजू कुजूर, राजेश खलखो सक्रिय रहे।













