Surguja News Today

Breaking -नवापारा स्वास्थ्य केंद्र में बड़ा एक्शन: 20 डॉक्टर-कर्मचारियों का संलग्नीकरण समाप्त, मूल पदस्थापना पर वापसी

अम्बिकापुर से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। नवापारा स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ डॉक्टरों और स्टाफ को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेश में संलग्न किए गए डॉक्टरों एवं कर्मचारियों का संलग्नीकरण समाप्त कर दिया गया है। इसके तहत कुल 20 अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके मूल पदस्थापना स्थल के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई स्वास्थ्य सेवाएं संचालक के निर्देश पर की गई है। सभी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से उनके मूल स्थानों पर भेज दिया गया है।
इस निर्णय के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़े बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है, खासकर नवापारा स्वास्थ्य केन्द्र की कार्यप्रणाली पर इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है।
👉 फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर इस बदलाव को व्यवस्था सुधार की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज