
अंबिकापुर: शराब के नशे में पिता ने बेटे पर चलाया तीर, युवक गंभीर रूप से घायल
अंबिकापुर। दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खीरखीरी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने अपने ही बेटे पर तीर-कमान से हमला कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत खीरखीरी निवासी 22 वर्षीय राजेश कोरवा पर उसके पिता दशरथ कोरवा ने शराब के नशे में हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर पिता ने घर में रखे तीर-कमान से बेटे के पेट में वार कर दिया।

घटना में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। आरक्षक और चालक की मदद से घायल युवक को तत्काल एम्बुलेंस तक पहुंचाया गया और अंबिकापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना आज शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416












