
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक आयोजित होने वाले बूथ चलो अभियान के तहत आज केवटाली एवं मलगा बूथ पर अभियान चलाया गया
सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर राजेश गुप्ता
केवटाली देवगुड़ी स्थल में सफाई अभियान चलाया गया जनचौपाल लगाया गया साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वीरेंद्र गुप्ता जी ने सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और कहा कि जब हम जागरूक रहेंगे तभी शासन के योजनाओं का लाभ ले पाएंगे। इस अवसर विशिष्ट अतिथि ज्ञान प्रकाश दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं राज्य सरकार सभी वर्ग को साथ लेकर चलने वाली सरकार है सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की सूत्र वाक्य को लेकर काम करने वाली सरकार है किसान महिला युवावर्ग सभी को साथ लेकर चलने वाली सरकार है किसानों को किसान सम्माननिधि,युवाओं के लिए प्रधानमंत्री मुद्रायोजना,कौशल विकाश और महिलाओं के लिए महतारी वंदन श्रमिकों के लिए श्रम पंजीयन के माध्यम से अनेक प्रकार से लाभ प्रदान कर रही है। मंडल उपाध्यक्ष आशीष वाजपेई जी ने भाजपा के विचारधारा और इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम के भाव से कार्य करने वाली दल है हमारे राष्ट्र सर्वोपरि है धारा 370 को हटाकर हमारी सरकार ने कश्मीर में एक देश एक विधान एक निशान को लागू किया।

इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग जिला मंत्री विजय राजवाड़े जी ने कहा कि हम सभी को शासकीय योजनाओं का समुचित लाभ लेना है और शासन के कार्य जो ग्राम पंचायत स्तर पर होते हैं उनका सुचारू रुप से संचालन करना है समूह के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है संकेत गुप्ता जी ने शासन के विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। अंत में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन भृगु प्रसाद राजवाड़े जी ने किया। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष रज्जुराम जी, सरपंच केवटाली,सरपंच प्रतिनिधि पूर्व उपसरपंच संत लाल प्रजापति, राजेंद्र राजवाड़े, उषा राजवाड़े चित्रपाल पैकरा भूखली बाई बूथ सचिव सहित ग्राम के गणमान्य नागरिक मातृशक्तियां उपस्थित रहीं वही मलगा में मुख्य अतिथि के रूप में जगरेलाल यादव तीरथ राजवाड़े मंडल मीडिया प्रभारी राजेश गुप्ता उजियार देवांगन बूथ अध्यक्ष हरि सिंह राम जीत सिंह कमरिया बाई सोना मती श्याम बिहारी गुप्ता आरती सिंह भजन सिंह मनु सिंह कार्यकर्ता उपस्थित थे

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416












