
गांव-बस्ती चलो अभियान में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पहुंचीं बतरा, सुशासन की योजनाओं का किया प्रचार-प्रसार
सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर राजेश गुप्ता भटगांव:--विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बतरा में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे गांव-बस्ती चलो अभियान” के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की विधायक एवं प्रदेश की केबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े (महिला एवं बाल विकास विभाग) ने सहभागिता दर्ज कराते हुए आमजन से सीधा संवाद स्थापित किया।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री राजवाड़े ने उपस्थित ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुशासन सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी क्रम में उन्होंने लोगों की समस्याएं भी गंभीरता से सुनीं और उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मंत्री ने स्पष्ट किया कि जनसेवा और पारदर्शी शासन ही सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसी लक्ष्य के साथ गांव-गांव जाकर जनता से संवाद किया जा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा संगठन के कई पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष आशीष बाजपेई, वरिष्ठ नेता हिरालाल राजवाड़े, विरेन्द्र गुप्ता, पिछड़ा मोर्चा जिला मंत्री विजय राजवाड़े, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष स्वामी राजवाड़े, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री जयप्रकाश यादव सहित बूथ अध्यक्ष रामदियाल उईके, भुनेश्वर सिंह, बरजीत सिंह, हरिचरण सिंह, खुलेश्वर सिंह एवं सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष और कार्यकर्ता शामिल हुए।












