Surguja News Today

Breaking -छत्तीसगढ़ के शिमला मैनपाट में गरजा बुलडोजर, अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त

छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाले मैनपाट से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां रोपाखार ग्राम पंचायत में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है।

राजस्व विभाग की जांच में सामने आया कि करीब 44 लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर मकान निर्माण किया गया है। इस मामले में सभी कब्जाधारियों को पहले ही नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे।

इसी कड़ी में आज प्रशासन की टीम, जिसमें तहसीलदार और एसडीएम मौजूद रहे, ने एक मकान पर बुलडोजर कार्रवाई की। मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा और पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन की नजर बनी रही।

हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर विवाद भी खड़ा हो गया है।कब्जाधारियों का आरोप है कि प्रशासन द्वारा सभी के खिलाफ समान कार्रवाई नहीं की जा रही है, बल्कि चुनिंदा लोगों को टारगेट कर बुलडोजर चलाया जा रहा है।

वहीं, राजस्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि—सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस दिया जा चुका है और अगर तय समय में कब्जा नहीं हटाया गया, तो चरणबद्ध तरीके से सभी पर इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

फिलहाल मैनपाट में यह बुलडोजर एक्शन चर्चा का विषय बना हुआ है और आगे भी इस पर प्रशासन की कार्रवाई जारी रहने की संभावना है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज