Surguja News Today

हवाई सेवा विस्तार पर सांसद चिंतामणि महाराज ने PM नरेंद्र मोदी का जताया आभार मक्के की माला से किया परंपरागत स्वागत

हवाई सेवा विस्तार पर सांसद चिंतामणि महाराज ने प्रधानमंत्री का जताया आभार
SHAIF FIRDOUSI सरगुजा हवाई सेवा के विस्तार के तहत क्षेत्र को देश की राजधानी एवं कोलकाता से जोड़ने की पहल पर सांसद चिंतामणि महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति क्षेत्र की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ एवं सरगुजा की पारंपरिक संस्कृति के अनुरूप मक्के के लासा से बनी माला पहनाकर प्रधानमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया।
सांसद ने विभिन्न विकास कार्यों को लेकर प्रधानमंत्री से विस्तृत चर्चा भी की। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस पहल से रेलवे सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास को गति मिलेगी और क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।
महाराज की सक्रियता से सरगुजा में बढ़ा उत्साह
सांसद चिंतामणि महाराज की सक्रियता को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का मानना है कि इस पहल से सरगुजा के विकास को नई दिशा मिलेगी।

https://surgujanewstoday.com/archives/23643

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज