Surguja News Today

लुंड्रा-बरगीडीह रोड पर दर्दनाक हादसा, पैदल जा रहे युवक को कार ने मारी टक्कर युवक की मौत

SNT NEWS
सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र के महोरा में तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। घटना मंगलवार करीब 11 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार पड़ली महोरा निवासी सुबोध (उम्र लगभग 25 वर्ष) अपने खेत में पानी पटाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान लुंड्रा की ओर से बगीचा की तरफ जा रही अल्टो कार (CG10K3366) ने मोहरा स्कूल के पास पैदल जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। dial 112 और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लुंड्रा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। परिजनों ने आरोपी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

घटना का पूरा वीडियो आपको हमारे यूट्यूब चैनल SNT NEWS पर मिल जाएगा।जानकारी अपडेट की जा रही है

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज