
ग्राम नागम में राजमाता श्रीमति देवेंद्र कुमारी सिंह देव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के तत्वावधान में एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर (हेल्थ कैंप) का आयोजन
SNT NEWS LUNDRA
लुण्ड्रा-विधान ब्लॉक के नागम में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन इस स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों, विशेषकर वृद्धजनों एवं बच्चों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना बीमारियों के प्रति लोगो को जागरूक करना रहा।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्राम नागम एवं आसपास के क्षेत्र के ग्रामीणों उपस्थित थे।
इस दौरान बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें रक्तचाप, शुगर जांच, सामान्य रोगों की पहचान, पोषण संबंधी परामर्श तथा आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता, संतुलित आहार एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विधायक प्रबोध मिंज विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने शिविर का अवलोकन कर स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की तथा ग्रामीणों से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विधायक श्री मिंज ने वृद्धजनों एवं छोटे बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवाइयां भी वितरित किया तथा बीमारियों की रोकथाम संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
इस अवसर पर धौरपुर मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता, भाजपा जिला मंत्री वैभव सिंह देव, प्रदीप पावले, इन्द्र देव गुप्ता, स्वास्थ्य अधिकारी बी.एम.ओ. राघवेन्द्र चौबे, डॉ. आर्या सहित स्वास्थ्य कर्मी कार्यक्रम में उपस्थित रही थे।
उपस्थित ग्रामवासियों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के नियमित आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की है।

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









