Surguja News Today

सीतापुर विद्युत विभाग में 2.94 करोड़ रुपये के गबन का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सीतापुर विद्युत विभाग में 2.94 करोड़ रुपये के गबन का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Snt news रूपेश गुप्ता सीतापुर सरगुजा छ.ग.
थाना सीतापुर अंतर्गत विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय में हुए करीब 2 करोड़ 94 लाख रुपये के शासकीय राजस्व गबन के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में दर्ज अपराध क्रमांक 21/2022 के तहत धारा 120-बी, 409 भादंवि में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी आशुतोष कुजूर, सहायक अभियंता, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, उपसंभाग बतौली एवं अतिरिक्त प्रभार सीतापुर द्वारा विद्युत विभाग सीतापुर में हुए शासकीय संपत्ति के गबन की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच समिति से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर यह सामने आया कि 01 अप्रैल 2019 से 22 अक्टूबर 2021 के बीच विभागीय कर्मचारियों द्वारा योजनाबद्ध तरीके से राजस्व राशि का गबन किया गया।

इन पर दर्ज हुआ मामला
राजेंद्र कुमार पन्ना – सहायक अभियंता, विद्युत वितरण कंपनी सीतापुर
गणेश प्रसाद सिंह – कार्यालय सहायक-1, विद्युत वितरण कंपनी मैनपाट
अरविंद सागर – कार्यालय सहायक-3, विद्युत वितरण कंपनी पेटला सीतापुर
सुनील कुमार केरकेट्टा – लाइन परिचर (संविदा), विद्युत वितरण कंपनी पेटला
श्रीकांत खलखो – कंप्यूटर ऑपरेटर, विद्युत वितरण कंपनी सीतापुर
कैसे हुआ गबन
जांच में सामने आया कि सीतापुर विद्युत वितरण केंद्र में ग्राहकों से जमा की गई बिजली बिल की राशि को कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा पंचिंग किए जाने के बावजूद कंपनी के खाते में जमा नहीं किया गया। इस दौरान आरोपियों द्वारा आपसी साठ-गांठ कर कुल 2,94,29,482 रुपये का गबन किया गया।
गिरफ्तारी की स्थिति
पुलिस द्वारा आरोपी सुनील कुमार केरकेट्टा को पूर्व में 16 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। वहीं 06 फरवरी 2026 को 14:10 बजे आरोपी श्रीकांत खलखो को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया है।
अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।
पुलिस की कार्रवाई
प्रकरण की संपूर्ण विवेचना में थाना प्रभारी अखिलेश सिंह, सउनि अरुण गुप्ता, प्रधान आरक्षक नीरज पाण्डेय (869), प्रधान आरक्षक नेतराम पैकरा (466) एवं आरक्षक राकेश यादव (423) का विशेष योगदान रहा।
पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी और गबन की गई राशि की रिकवरी की कार्रवाई भी की जा रही है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज