Surguja News Today

दिल दहला देने वाला सड़क हादसा
अंबिकापुर के बिलासपुर चौक पर सोमवार रात खून से सनी सड़क की तस्वीर सामने आई है।

अंबिकापुर ब्रेकिंग | दिल दहला देने वाला सड़क हादसा
अंबिकापुर के बिलासपुर चौक पर सोमवार रात खून से सनी सड़क की तस्वीर सामने आई है।
रात करीब 9 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने एक युवक को बेरहमी से कुचल दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि युवक को रौंदते हुए चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया।
हादसे में मृतक की पहचान दीपक मानिकपुरी (38 वर्ष), निवासी मुक्तिपारा के रूप में हुई है।
टक्कर इतनी भयावह थी कि युवक का सिर बुरी तरह कुचल गया, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी।

घटनास्थल पर जैसे ही परिजन पहुंचे, कोहराम मच गया।
फिलहाल पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
मामले में आगे की जांच जारी है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज