Surguja News Today

बतौली वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध वनोपज से भरा ट्रक जप्त

बतौली वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध वनोपज से भरा ट्रक जप्त
बतौली | 23 जनवरी 2026
सीतापुर वन विभाग द्वारा अवैध कटाई एवं वनोपज तस्करी के खिलाफ लगातार की जा रही सख्त कार्रवाई के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। वन विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से वनोपज लोड कर ले जा रहे एक ट्रक को जप्त किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 जनवरी 2026 को बिशनपुर से अंबिकापुर की ओर जा रहे ट्रक को रोका गया। जांच के दौरान ट्रक में अवैध रूप से लोड वनोपज पाई गई। जप्त किया गया ट्रक क्रमांक CG 15 DC 9203 है।


यह कार्रवाई वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री विजय तिवारी के नेतृत्व में की गई। जप्त वनोपज एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपये बताई जा रही है।
वन विभाग द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। संपूर्ण प्रकरण में छत्तीसगढ़ वन अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध कटाई एवं वनोपज तस्करी के विरुद्ध ऐसी कार्रवाइयाँ आगे भी लगातार जारी रहेंगी।
वन प्रशासन का उद्देश्य वन संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं अवैध गतिविधियों पर पूर्ण रूप से रोक लगाना है। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी अवैध कटाई या वनोपज तस्करी की जानकारी मिले, तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज