Surguja News Today

हसदेव खतरे में है जल–जंगल–ज़मीन बचाने सड़कों पर उतरे ग्रामीण कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन

जल–जंगल–ज़मीन बचाने सड़कों पर उतरे ग्रामीण कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन

अंबिकापुर में रामगढ़ पहाड़ बचाने को सैकड़ों का विरोध, कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन
अंबिकापुर | 16 जनवरी 2026 | SHAIF FIRDOUSI

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में जल, जंगल और ज़मीन की रक्षा को लेकर गुरुवार को एक बड़ा जनआंदोलन देखने को मिला।
संभाग के विभिन्न इलाकों से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट के सामने सड़क  में एकत्र होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने धरना दिया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है

कि क्षेत्र का ऐतिहासिक और पर्यावरणीय रूप से महत्वपूर्ण रामगढ़ पहाड़ खतरे में है, जिसे बचाना अत्यंत आवश्यक है।
यह विरोध प्रदर्शन हसदेव बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीण हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए।


हसदेव बचाओ संघर्ष समिति के
संयोजक आलोक शुक्ला ने कहा कि सरकार को एक माह का अल्टीमेटम दिया जाएगा।
यदि तय समय सीमा में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो अंबिकापुर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
प्रदर्शन में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि राज्य के कई जिलों में जल-जंगल-ज़मीन का लगातार दोहन किया जा रहा है।
साथ ही नक्सल मुक्त हो रहे बस्तर अंचल के पर्यावरण पर भी खतरा मंडराने की बात कही गई।
इधर आंदोलनकारियों ने अपनी तेरह सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि एक माह के भीतर उचित पहल नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
मौके पर मौजूद एसडीएम फगेश सिन्हा ने ज्ञापन प्राप्त कर उसे शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज