करंजी पुलिस ने स्कूली बच्चों संग चलाया जागरूकता अभियान, यातायात के प्रति लोगो को किया जागरूक

करंजी पुलिस ने स्कूली बच्चों संग चलाया जागरूकता अभियान, यातायात के प्रति लोगो को किया जागरूक

सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर राजेश गुप्ता
दतिमा मोड़– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देशानुसार यातायात माह के अंतर्गत करंजी चौकी प्रभारी संतोष सिंह के नेतृत्व में एक विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। यह अभियान स्वामी आत्मानंद विद्यालय बतरा के स्काउट गाइड बच्चों के संग नावापारा चौराहे पर आयोजित हुआ। जिसमें स्कूली बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों और छात्रों ने दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनना और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने जागरूकता संबंधी पोस्टर लेकर राहगीरों को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। इस अवसर पर चौकी प्रभारी करंजी संतोष सिंह और प्रधान आरक्षक जेपी कुजूर, परमार सिंह, देवा राजवाडे, हरविंदर सिंह सहित कई पुलिसकर्मी उपस्थित थे। पुलिस कर्मियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और आम जनता को सुरक्षित यात्रा करने के लिए जागरूक करना है।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज