Surguja News Today

विधायक ने चौपाल लगाकर सुनी वार्ड वासियों की समस्याएं !

विधायक ने चौपाल लगाकर सुनी वार्ड वासियों की समस्याएं,,
Rupesh gupta सीतापुर-आज विधायक रामकुमार टोप्पो ने नगर पंचायत के वार्ड क्र 7 व 8 के  वार्ड वासियो के संग संवाद करने के लिए जनसंपर्क पर पहुंचे , जहां वार्ड वासियों के द्वारा विधायक का भव्य स्वागत किया गया, इसके पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत की गई, इस चौपाल कार्यक्रम के दौरान विधायक के द्वारा वार्ड वासियों की समस्याओं को सुना कर मौके पर मौजूद समस्याओं को नगर पंचायत के अधिकारियों को अतिशीघ्र निदान करने के लिए निर्देश दिया गया।

इस वार्ड जनसंपर्क कार्यक्रम में वार्ड वासी अपने जनप्रतिनिधि को अपने पास पाकर काफ़ी उत्साहित नजर आये, साथ ही विधायक के पास वार्ड के अति आवश्यक मांगो को भी रखा, जिसे विधायक ने बड़ी गंभीरता से सुना, साथ ही अति आवश्यक कार्यों की कई घोषणाएं भी की, यह वार्ड वासियों के लिए पहला मौका था जहां किसी जनप्रतिनिधि ने उनके बीच उपस्थित होकर उनकी समस्याओं को सुनी, साथ ही कई सौगात भी दी,,


इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित नगर पंचायत के पाषर्दगढ़ सहित नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज