
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह वर्ष 2026 जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ -एक माह तक यातायात नियमों का पालन करने जागरूकता रथ को हरी झंडी
दिनांक 01/01/2026 से एक माह तक निरंतर चलने वाले यातायात जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ आज दिनांक 02/01/26 को घड़ी चौक स्थित यातायात कार्यालय अम्बिकापुर में किया गया। बीते वर्ष की तुलना में इस वर्ष यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटना में होने वाली मृत्यु दरों में कमी आयी है जिसकी समीक्षा के आधार पर सड़क दुर्घटनाओं के मुख्य 5 कारण जिनमे दोपहिया वाहन में 3 सवारी, बिना हेलमेट के वाहन चलाना, ओवरस्पीड में वाहन चलाना, शराब पीकर वाहन चलाना एवं ओवर टेक करने से दुर्घटना होना पाया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल के निर्देशन में पूरे एक माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य इस वर्ष सड़क दुर्घटना एवं दुर्घटना से होने वली मृत्यु दरों में कमी लाना है जिस हेतु राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
श्री अजीत वसंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल ने क्षेत्र की जनता से यातायात नियमों का पालन करने, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथियों के माध्यम से इस यातायात जागरूकता कार्यक्रम का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने की अपील की है।
नगर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल बंसल, सहायक आयुक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अंबिकापुर श्री विनय सोनी, नवा विहान नशा मुक्ति आभियान के संयोजक श्री मंगल पांडेय, समन्वयक श्री अनिल कुमार मिश्रा, पर्वतारोही जितेन्द्र प्रताप, दिव्या राजवाड़े, आँचल गुप्ता शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंबिकापुर की 12 वीं की छात्राएं द्वारा वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने प्रेरणा दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री अमोलक सिंह ढिल्लो, ने कार्यक्रम का सफल आयोजन में उपस्थित होने आम जानता एवं पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। जागरूकता कार्यक्रम में मंच संचालन सुनीता दास शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर द्वारा किया गया। जहाँ करीब 150 की संख्या में नागरिक पुलिस अधिकारी कर्मचारी, एवं प्रेस मीडिया के साथीगण उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के अंत यातायात नियमों की जानकारी देने हेतु तैयार की गई राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह वर्ष 2026 जागरूकता रथ एवं मोटरसाइकिल रैली को कलेक्टर सरगुजा श्री अजीत वसंत एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश अग्रवाल, द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

Author: SNT NEWS
आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416









