Surguja News Today

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय ने बोधराम चौहान को दी पीएचडी की उपाधि

संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय ने बोधराम चौहान को दी पीएचडी की उपाधि

रुपेश गुप्ता सीतापुर- शासकीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक भौतिकी प्रो बोधराम चौहान ने मैनपाट के बिसरा पानी स्थित मैग्नेटिक हिल के मिट्टी, स्टोन, सतही जल एवं टॉपोग्राफी के भौतिक गुणों का अध्ययन तथा लेह लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश में विद्यमान मैग्नेटिक हिल के मिट्टी का तुलनात्मक अध्ययन एवं मैनपाट में चाय के खेती के लिए फिजिबिलिटी हेतु दोदा बेट्टा ऊटी तमिलनाडु, जलपाईगुड़ी पश्चिमबंगाल, अराकु वेली आंध्रप्रदेश, सोगड़ा छत्तीसगढ़ स्थित विद्यमान चाय बग़ान के मिट्टी का तुलनात्मक अध्ययन कर शोध किया।

प्रो चौहान ने अपना शोध शासकीय नवीन महाविद्यालय लखनपुर के प्रचार्य डॉक्टर एस के श्रीवास्तव के निर्देशन मे संत गहिरागुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर सरगुजा छत्तीसगढ़ से प्राप्त किया अब तक डॉ एस. के. श्रीवास्तव के निर्देशन मे कुल 16 छात्रों ने शोध उपाधि प्राप्त कर चुके है ।
डॉ. बोध राम चौहान के इस उपलब्धि के लिए शासकीय महाविद्यालय सीतापुर के प्राचार्य डॉ एस. के. टोप्पो सहित पूरे महाविद्यालय परिवार ने उनके उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी है।

Vijay singh@ Vijay
Author: Vijay singh@ Vijay

ब्यूरो चीफ balrampur AT सरगुजा न्यूज़ टुडे

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज