Surguja News Today

बोटाद जिला पतंजलि योग समिति ने इंटीग्रेटेड योग कैंप 2025 का आयोजन किया

बोटाद जिला पतंजलि योग समिति ने इंटीग्रेटेड योग कैंप 2025 का आयोजन किया
परम पूज्य योग ऋषि श्रद्धेय स्वामी रामदेवजी महाराज और परम पूज्य आचार्य बालकृष्णजी महाराज की परम शिष्या पूज्य साध्वी देवादितीजी के मार्गदर्शन में बी.ए.पी.एस संस्कारधाम, पलियाद रोड, बोटाद में तीन दिन का इंटीग्रेटेड योग कैंप आयोजित किया गया।

जिसमें बड़ी संख्या में बोटाद के स्वास्थ्यप्रेमी लोगोंने भाग लिया और जीवनभर योग करनेका संकल्प लिया। कैंप को सफल बनाने के लिए राज्य महिला प्रभारी तनुजाबेन आर्य और राज्य महासचिव विनोदभाई शर्मा, प्राकृतिक खेती के समर्थक बाबूभाई कलथिया, वीरेंद्रसिंह भाटी (नीलकंठ योग केंद्र), सवजीभाई शेख (सहकार भारती), बोटाद जिला प्रभारी मयूरध्वजसिंह भाटी, डॉ. रोहितभाई लानिया आदि ने विशेष प्रयास किए। इस कैंप के दौरान रोजाना आयुर्वेदिक काढ़ा भी पिया गया।
कनुभाई खाचर की रिपोर्ट

SNT NEWS
Author: SNT NEWS

आपकी सोच से भी तेज Contact for news - advertisement 9131952416

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज