
वार्ड वासियों के मांग पर ग्राम पंचायत बुंदिया में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के सौजन्य से पेयजल समस्या हुआ दूर👉👉👉
सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ सूरजपुर राजेश गुप्ता ग्राम पंचायत बुंदिया के ग्रामवासियों व वार्ड वासियों के मांग पर माननीय मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी के द्वारा पिएची विभाग द्वारा त्वरित हैंडपंप खनन कार्य कराया गया जिसका उद्घाटन मंडल अध्यक्ष रमेश गुप्ता द्वारा किया गया उन्होंने ग्राम पंचायत बुंदिया के वार्ड वासियों व ग्रामवासियों के तरफ से माननीय मंत्री महिला बाल विकास समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी का धन्यवाद ज्ञापित किया की लंबे समय से बुंदिया फूलवारपारा में पेयजल आपूर्ति की समस्या थी जो आज हैंडपंप खनन से लगभग सौ लोगों के लिए पानी पिने की समस्या दूर हुई ।


Post Views: 85










