
प्रत्येक मंगलवार को दोपहर 11ः00 बजे से आयोजित होगा कलेक्टर जनदर्शन
अंबिकापुर 28 दिसंबर 2025 जिले में प्रत्येक सप्ताह के सोमवार को आयोजित होने वाला कलेक्टर जनदर्शन अब आगामी सप्ताह से प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार को प्रातः 11ः00 बजे से जिला कलेक्टरेट कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जनदर्शन कार्यक्रम में शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले आमजनों/ग्रामीणों को किसी प्रकार से कोई परेशानी न हो, इसके लिए समस्त जिला स्तरीय अधिकारी एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों को उक्त व्यवस्था का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार कराने के निर्देश दिए हैं।
Post Views: 128










