Surguja News Today

नशा मुक्त समाज के लिए युवा ” थीम पर राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का ग्राम कसकेला में शानदार आगाज

“नशा मुक्त समाज के लिए युवा ” थीम पर राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का ग्राम कसकेला में शानदार आगाज सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ राजेश गुप्ता सूरजपुर
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत दिनांक 22/12/25 को ग्राम पंचायत कसकेला के हाई स्कूल प्रांगण में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अघिना-सलका की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन आदरणीय  राजेन्द्र प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य,
मुरली चक्रधारी प्राचार्य, एवं  अयोध्या सिंह सरपंच के विशिष्ट आतिथ्य, राकेश यादव, गुलाब देवांगन, श्रीराम यादव,घनश्याम गुप्ता,सुनील चक्रधारी, प्रदीप पैंकरा,सत्यवती गुप्ता, कसकेला के मिडिल स्कूल,हाईस्कूल के शिक्षकों, ग्रामीणों एवं मातृ शक्ति की गरिमामयी उपस्थिति में एन एस एस ध्वज फहरा कर किया गया। मुख्य अतिथि राजेन्द्र प्रताप सिंह एवं के आशीर्वचन एवं छात्राओं के संदेश परक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शिविर का शानदार आगाज हुआ।


इस सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन प्राचार्य ओमप्रकाश योगी के संरक्षण एवं कार्यक्रम अधिकारी रीता गिरी के नेतृत्व में नशामुक्त समाज के लिए युवा थीम पर दिनांक 22/12/25 से 28/12/25 तक लगाया जा रहा है। एन एस एस का ध्येय वाक्य “मैं नहीं बल्कि आप” और उद्देश्य समाज सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास है और इन्ही उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए शिविर में प्रतिदिन सभी स्वयं सेविकाओं द्वारा विभिन्न गतिविधियों जैसे प्रातःकालीन सत्र में योगा,पीटी,कराते,परेड, परियोजना कार्य अंतर्गत ग्राम संपर्क, रैली, नुक्कड़ नाटक, स्लोगन, दीवार लेखन, दोपहर के बौद्धिक सत्र में विभिन्न विभागों के विषय विशेषज्ञों द्वारा विभागीय जानकारी एवं मोटीवेशनल स्पीच,देशी खेलकूद(स्थानीय खेल), संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में नशामुक्ति,बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, पोषण,बाल विवाह उन्मूलन, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, लोकनृत्य, देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज