अभाविप छत्तीसगढ़ प्रांत का 58वां प्रांत अधिवेशन इस्पात नगरी भिलाई में संपन्न हुआ

अभाविप छत्तीसगढ़ प्रांत का 58वां प्रांत अधिवेशन इस्पात नगरी भिलाई में संपन्न हुआ

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् छत्तीसगढ़ प्रांत का अधिवेशन 19 से 21 दिसंबर तक दुर्ग जिले के भिलाई नगर में आयोजित किया गया।
जिसमें सूरजपुर जिले के सक्रिय कार्यकर्ता प्रदीप यादव को  पुनः कोरिया विभाग संयोजक की जिम्मेदारी मिली और रेशमी विभाग छात्रा प्रमुख बनी तो  वहीं विकाश ठाकुर को पुनः सूरजपुर  जिले के जिला संयोजक की जिम्मेदारी दी गयी सूरजपुर जिले से प्रांत कार्यकारणी सदस्य की जिम्मेदारी रिंकू नाविक, प्रयाग गुर्जर,खुशबू प्रजापति को दी गई।
कोरिया विभाग संयोजक बनने के बाद प्रदीप यादव ने संगठन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आने वाले समय में पूरे कोरिया और सूरजपुर दोनों जिलों में संगठन कार्य को मजबूत देंगें और छात्र हित का काम करेंगें।
जिला संयोजक विकास ठाकुर ने भी संगठन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) का 58वां प्रांत अधिवेशन 19 से 21 दिसंबर तक इस्पात की नगरी भिलाई, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़) में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस तीन दिवसीय अधिवेशन में प्रदेश भर से लगभग 550 कार्यकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति रही।
इन सभी नियुक्तियों से संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं पूरे जिले भर के विद्यार्थियों में हर्ष एवं खुशी का माहौल है।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज