Surguja News Today

अम्बिकापुर जगदंबा आभूषण भंडार में चोरी का प्रयास करने वाले नकाबपोश चोर गिरफ्तार

सदर रोड अम्बिकापुर स्थित जगदंबा आभूषण भंडार में चोरी का प्रयास करने वाले नकाबपोश चोर गिरफ्तार

गिरफ्तार चोर के कब्जे से वेल्डिंग मशीन, प्लस, कटर, वायर इत्यादि बरामद

दिनांक-13.12.2025 सदर रोड स्थित जगदम्बा ज्वैलर्स में किसी अज्ञात चोरों ने रात्री करीब 11:00 बजे दुकान के CCTV कैमरा एवं बिजली कनैक्शन का तार काटकर दुकान से सोना चाँदी चोरी करने का प्रयास किया है एवं दुकान का cctv कैमरा काट कर ले गया है। जो दुकान के CCTV कैमरे में महिलाओं द्वारा पहने जाने वाला काले रंग का बुर्का पहने चोर की वीडियो रिकॉर्ड हो गई थी। दुकान के मालिक श्री राज सोनी पिता श्री कृष्ण प्रसाद सोनी निवासी मायापुर अंबिकापुर ने उक्त घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई, जिस पर थाना अंबिकापुर में अपराध क्रमांक 943/25 धारा (4) 305(A) BNS
पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान थाना अम्बिकापुर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी की पता तलाश की जा रही थी। CCTV फुटेज एवं तकनीकी संसाधनों के सहयोग से आरोपी की पहचान आकाश अग्रवाल के रूप में की गई पुलिस टीम द्वारा आकाश अग्रवाल उर्फ़ कल्लू पिता रोशन लाल 31 वर्ष पता ब्रम्ह रोड शीतला वार्ड अंबिकापुर को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जिसने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी की गवाहों के समक्ष तलाशी ली गई जो  घटना में प्रयुक्त वेल्डिंग मशीन, प्लायर वायर कटर, वेल्डिंग रॉड, टार्च, वायर एक्सटेंशन, इत्यादि ज़ब्त कर विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ़्तारी में पुलिस टीम थाना प्रभारी कोतवाली अंबिकापुर श्री शशिकांत सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक श्री अजीत कुमार मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, जयदीप सिंह, आरक्षक मनीष सिंह, जितेश साहू, रमेश राजवाड़े, अमित विश्वकर्मा, नितिन सिन्हा परवेज फिरदौसी की अहम भूमिका रही,!

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज