
छत्तीसगढ़ के सरगुजा से शुरू हुई हवाई सेवा एक साल बाद पूरी तरह बंद हो गई है। दरअसल, उड़ान 4.2 योजना के तहत 19 दिसंबर 2024 को दरिमा एयरपोर्ट से रायपुर और बिलासपुर के लिए हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया गया था, जिसका शुरुआती किराया 999 रुपए था।
सप्ताह में 3 दिन गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को सुविधा मिलती थी। लेकिन हवाई सेवा का संचालन करने वाली फ्लाई बिग कंपनी की उड़ानें कभी नियमित नहीं रहीं।
शुरुआती कुछ दिनों तक फ्लाइट का संचालन भी ठीक रहा। इसके बाद टिकटों के बढ़ते दाम के कारण यात्री कम होते गए। 999 रुपए से टिकट महंगी होकर 1999 हो गई। बाद में यह कीमत 5999 रुपए तक कर दी गई। फिर कभी बारिश में दृश्यता कम होने का हवाला देकर, तो कभी तकनीकी खराबी जैसे कारणों से सेवाएं बाधित होती रहीं।

बारिश के कारण जून 2025 में ही सेवाएं बंद कर दी गई थीं। हालांकि, दिवाली के समय 5 फ्लाइट्स का संचालन किया गया। इसके बाद से सेवा ठप है। फ्लाई बिग को 29 अक्टूबर तक अपना विंटर शेड्यूल देना था, लेकिन फ्लाई बिग ने शेड्यूल ही जमा नहीं किया है।
टीएस बाबा ने क्या कहा
पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि यह सेवा बंद हो गई है, तो अच्छा ही हुआ। सिर्फ खानापूर्ति के लिए सेवा शुरू की गई थी। वहीं, सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने कहा कि वे इंडिगो एयरलाइंस से 2 बार बैठक करा चुके हैं। जल्द ही सेवाएं शुरू हो जाने की उम्मीद है।
सेवाएं बाधित होने से लोगों का रुझान घटा
फ्लाई बिग ने हाथ खींचे, नहीं दिया शेड्यूल
हवाई सेवा शुरू होने के शुरुआती दिनों में सरगुजा वासियों में खासा उत्साह देखा गया और अधिकांश फ्लाइट्स फुल रहीं। हालांकि, कुछ समय बाद फ्लाई बिग ने किराया बढ़ा दिया। अनियमित संचालन और बढ़े हुए किराए के कारण यात्रियों का रुझान धीरे-धीरे कम होता चला गया। जिससे सीटों की बुकिंग प्रभावित होने लगी।
हवाई सेवाओं के प्रभावित होने की एक बड़ी वजह योजना में अदूरदर्शिता भी रही। शुरुआत में सप्ताह में 3 दिन उड़ानें संचालित की गईं, जिन्हें बाद में बढ़ाकर 5 दिन कर दिया गया। उड़ानों का रूट रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर-अंबिकापुर-रायपुर रखा गया, लेकिन अंबिकापुर और बिलासपुर के बीच हवाई सेवा के लिए यात्रियों की मांग नहीं दिखी, जिससे यह रूट व्यावहारिक साबित नहीं हो सका।
हवाई सेवा संचालित करने वाली कंपनी फ्लाई बिग ने अब सरगुजा से पूरी तरह हाथ खींच लिया है। कंपनी को 29 अक्टूबर तक अपना विंटर शेड्यूल देना था, लेकिन फ्लाई बिग ने शेड्यूल जमा नहीं किया।
बारिश के बाद जून 2025 में सेवाएं बंद कर दी गई थीं। दीपावली के आसपास केवल 5 दिनों तक उड़ानें संचालित हुईं, जिसके बाद से सेवाएं पूरी तरह ठप हैं।
फ्लाई बिग ने सरगुजा-रायपुर-बिलासपुर हवाई सेवा बंद की:₹999 से बढ़कर ₹5999 तक पहुंचा किराया, यात्री हुए कम, सिंहदेव बोले- सिर्फ खानापूर्ति थी
Author: Shaif firdousi
KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !









