Surguja News Today

भाजपा आईटी सेल मंडल कार्यकारिणी की घोषणा, शशि रंजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी

भाजपा आईटी सेल मंडल कार्यकारिणी की घोषणा, शशि रंजन सिंह को मिली अहम जिम्मेदारी
सरगुजा न्यूज़ टुडे ब्यूरो चीफ राजेश गुप्ता
सूरजपुर:–भारतीय जनता पार्टी जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में भाजपा आईटी सेल मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। जिला अध्यक्ष श्री मुरली मनोहर सोनी की सहमति से भाजपा आईटी सेल के जिला संयोजक श्री शिव कुमार राजवाड़े द्वारा यह सूची जारी की गई।

जारी कार्यकारिणी सूची में शशि रंजन सिंह को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। संगठन ने उन पर भरोसा जताते हुए डिजिटल माध्यम से पार्टी की नीतियों, योजनाओं और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र में भाजपा की आईटी गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

शशि रंजन सिंह ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा संगठन को डिजिटल स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं में इस घोषणा के बाद उत्साह का माहौल है और सभी ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

Shaif firdousi
Author: Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज