लखनपुर सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत बाइक सवार ने मारी ठोकर शिक्षिका की दर्दनाक मौत

सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत
Imraan SNTNEWS
लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलदगी पुलिया के समीप सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत हो गई। इधर घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षिका अंकिता शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुसु में पदस्थ थी। शिक्षिका प्रतिदिन स्कूल के ही शिक्षक हितेश बोई के साथ स्कूटी से स्कूल आना-जाना किया करती थी। 19 दिसंबर दिन शुक्रवार की शाम 4 बजे विद्यालय की छुट्टी होने पर शिक्षिका अंकिता सिंह अपने ही विद्यालय के शिक्षक हितेश बोई के साथ स्कूटी में सवार होकर लखनपुर आ रहे थे।

जैसे ही बेलदगी पुलिया के पास पहुंचे विपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवारों ने जोरदार ठोकर मार दी। स्कूटी के पीछे बैठी शिक्षिका के सर में गंभीर चोटे आई उपचार हेतु घायल शिक्षिका को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत  मृत घोषित किया।  वहीं लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिक्षिका के शव को मर्चुरी में रखा गया और परिजनों और लखनपुर पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। घटना को लेकर शिक्षा विभाग में शोक का माहौल व्याप्त है। शिक्षक से घटना के संबंध में जानना चाहा परंतु वह बात करने की स्थिति में नहीं है। पुलिस जांच में ही स्पष्ट हो सकेगा की यह घटना कैसे घटित हुई है।

Picture of Shaif firdousi

Shaif firdousi

KTUJM से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की उपाधि प्राप्त !

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज